बदमासों ने सेल्समैन को मारी गोली ईलाज के दौरान एक कि मौत दूसरे की हालत गंभीर
गाजीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र बहरियाबाद के हरतरा गांव स्थित झंगिया जाने वाले त्रिमुहानी के पर मंगलवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बीयर की दुकार बन्द कर बाइक द्वारा अपने घर वापस जाते समय सेल्समैन को मारी गोली एक कि मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल।
फोटो– बदमासों द्वारा सेल्समैन को मारने के बाद घटना स्थल पर की जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओमप्रकाश सिंह
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरियाबाद थाना क्षेत्र के झंगिया सिढल्लीगढ निवासी सर्वेश यादव (26) व दीपक यादव (27) रोज की तरह सादात स्थित बीयर की दुकान बंद कर बाइक से वापस घर जा रहे थे। वह हरतरा गांव से झंगिया जाने के लिए मुड़े ही थे की अचानक पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक चला रहे सर्वेश के पेट में व दीपक की बांह में गोली मार दी। हमले के बाद दोनों सेल्समैन लहूलुहान होकर गिर पड़े और हमलावर फरार हो गये।
हमले के बाद दोनों सेल्समैन लहूलुहान घायल दीपक की चीख पुकार पर पास स्थित शैलेश इंटर कालेज हरतरा के प्रबंधक शैलेश यादव और प्रधानाचार्य राजू यादव द्वारा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। वहीं घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गये आनन-फानन घायल दोनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मिर्जापुर ईलाज के लिए लाया गया जहां घायलों की हालात गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। और वही इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सर्वेश यादव (26) को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।


