Monday, June 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाजमानियाँ नई बाजार खरगसीपुर में चोंरो नें छत के रास्ते घर में...

जमानियाँ नई बाजार खरगसीपुर में चोंरो नें छत के रास्ते घर में दाखिल होकर लाखों का सामना लेकर हुए फरार। 

जमानियाँ नई बाजार खरगसीपुर में चोंरो नें छत के रास्ते घर में दाखिल होकर लाखों का सामना लेकर हुए फरार। 

ज़मानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्त्रगत नई बाजार खरगसीपुर में चोंरो नें छत के रास्ते घर में दाखिल होकर रूम और आलमारी का लाकर तोड़ की लाखों का सामान लेकर हुए फरार। प्राप्त जानकारी के अनुसार ‚ रामराज गुप्ता पुत्र शंकर गुप्ता निवासी नई बाजार खरगसीपुर के घर में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते में दाखिल होकर रूम और आलमारी का लाकर तोड़ की लाखों का सामान लेकर हुए फरार हो गयें। वही पिड़ित ने बताया कि लड़की की शादी में तैयारी चल रही हैं जिसको लेकर जेवरात और कपड़ा खरीदकर आलमारी में रखकर कुछ सामानों की खरीद के लिए पूरा परिवार बाहर गया हुआ था।

जब हम लोग शादी का सामान खरीदकर घर वापस लौटे तो देखा कि दरवाजे का टूटा ताला देख हैरान परेशान हो गए। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी टुटा हुआ था और घर और आलमारी का सारा सामान सोने और चॉदी के जेवराज और कुछ नगदी गायब था । लड़की की शादी होने थी। उसी को लेकर पिता जेवरात बनवाकर व शादी के लिये कपड़ा खरीदकर आलमारी में रखा था कुछ नगद रुपया चोर लेकर फरार हो गए थे। जिससे लड़की की शादी के लिये तैयारी कर रहा था। लेकिन चोरी होने से बर्बाद हो गया। परिवार में पत्नी व बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है

पिड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित तहरीर दी। चोरी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी इंचार्ज मय पुलिस कर्मियों के संग नई बाजार खरगसीपुर गांव के पीड़ित रामराज गुप्ता से घटना के बारे पूछताछ कर जानकारी ली। तथा मौके का निरीक्षण किया। और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ कर बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !