गाजीपुर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक सिटी बच्चों काे पढ़ाया यातायात नियमाें का पाठ।
गाजीपुर– सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के अंतर्गत सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरशिया गाजीपुर में मंगलवार को सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रो. आनंद सिंह जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता में यातायात जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिस दौरान सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक प्रो. सानंद सिंह जी ने मेहमानों का गर्मजोशी से अंगवसत्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक सिटी गाजीपुर श्री गोपीनाथ सोनी माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलीत कर किया गया।
जिस दौरान उन्होने को सड़क यातायात नियमों के बारे में बताते हूए कहॉ कि यह जीवन बहुत ही बहुमूल्य हैं हम जब भी वाहन चलाए तो हमे अपने जीवन सुरक्षा कैसे किया जाय उसका विषेश ध्यान रखकर ही वाहन चलाए अन्यथा कभा भी कोई घटना हमारें साथ घटित हो सकती हैं।
तथा वहीं विशेष अतिथि सर्कल अधिकारी गाजीपुर विधि भूषण मौर्या तथा श्री शेखर सेगर द्वारा उन्होंने कुछ छात्रों से बातचीत की और सड़क सुरक्षा से संबंधित उनके सवालों के जवाब किया। साथ ही बताया कि वाहन पार्किंग का रखे विशेष ध्यान … निर्धारित लेन में ही चलाएँ वाहन … ओवरटेक से बनाएँ दूरी … नो एंट्री का रखे ख़ास ख्याल … सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग है जरुरी … सिर्फ जरुरी होने पर ही बजाएँ हॉर्न …अपनी लेन में चलाएँ वाहन …गति पर रखें नियंत्र इन नियामों का बोध कराया गया।
जिस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. रामचंद्र दुबे, डॉ. तेजप्रताप सिंह, श्री अजीत यादव, श्री सुनील यादव, श्री चंद्रसेन तिवारी और सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय ने मंच साझा किया । सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिवार आप सभी से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का आग्रह करता है। यह आपके और आपके परिवार के सदस्यों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करेगा ।

