जमानियाँ देवैथा पुलिस चौकी अन्तर्गत ग्राम सथा लोटवा सिवान में एक 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हडकंम्प ।
जमानियां ⁄ गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अर्न्तगत के देवैथा पुलिस चौकी अन्तर्गत लोटवा सिवान में एक 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से हडकंम्प मच गया। सूचना पर वहाँ ग्रामीणों की भारी भीड इकठ्ठा हो गई।
वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग पुरूष सर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान थे ,बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा था कि शायद उसकी हत्या कर पहचान छिपाने के लिए लेकर शव को ठिकाने लगा आरोपी फरार हो गये हो।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बहरहाल जो भी हो मौत का स्पष्ट कारण तो पोस्टमार्टम व छानबीन के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस व ग्रामीणों की मदद से मिले शव की शिनाख्त में अभी भी जुटी है, मगर पहचान नहीं हो सकी। तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों ने चौकी पुलिस को दी,जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया। आननफानन में मौके पर चौकी प्रभारी मय हमराहियों के साथ पहुंच मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।
पुलिस ने अगल बगल काफी छानबीन किया मगर उसके पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी। मृतक बुजुर्ग सफेद मटमैला कलर का कुर्ता,लूंगी सफेद व नीला चेकदार आदि पहने हुए था, इस घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। लोगों बताया कि शरीर का हर हिस्सा सुरक्षित था मगर सिर के पिछले हिस्से पर गम्भीर चोट के निशान थे।
इस बाबत पूछे जाने पर देवैथा चौकी प्रभारी त्रिवेणी तिवारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर मौके से उसे कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया गया। उसकी अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है। शव की पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

