Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरतमाम प्रयासों के बावजूद हमीद सेतु से ओवरलोडेड वाहनों का आवागमन के...

तमाम प्रयासों के बावजूद हमीद सेतु से ओवरलोडेड वाहनों का आवागमन के आगे प्रशासन की कार्यवाही फेल।

तमाम प्रयासों के बावजूद हमीद सेतु से ओवरलोडेड वाहनों का आवागमन के आगे प्रशासन की कार्यवाही फेल। 

सुहवल ⁄ गाजीपुर तमाम प्रयासों के बावजूद हमीद सेतु से ओवरलोडेड वाहनों का आवागमन पुलिस की मिली भगत से बेधडक रात के अंधेरे में बदस्तूर जारी है,पुलिस को ना तो सीसीटीवी कैमरे का ना ही आलाधिकारियों के कार्यवाई का खौफ है। लोगों ने मांग किया कि अगर इन ओवरलोड वाहनों का संचालन सेतु से बंद नहीं किया तो लोग सडक पर उतरने को विवश होगें। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। लोगों ने बताया कि पुलिस ने पुल से होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए निर्देश दिया है जो भी सामान लेकर जाना हो त्रिपाल से पूरी तरह से ठंककर ले जाया जाए ताकि यह न पता चले कि ओवरलोड ट्रेलर,डीसीएम आदि वाहनों पर कौन सा सामान लदा है।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया पुल से होकर गुजरने वाले सभी तरह के भारी वाहनों को पुलिस पुल से काफी दूर सीमावर्ती थाने के समीप सडक किनारे वाहन को बिहार व जमानियां की तरफ उनका मूवमेंट करा खडा करवाती है,ताकि लोगों व पुलिस के आलाधिकारियों को यह अंदाजा न होने पाए कि ये वाहन किधर को जायेगें ।

रात्रि दस बजते ही इसमें संलिप्त पुलिस कर्मी व अन्य बिचौलिए पूरी तरह सक्रिय हो उठते है,व सबसे पहले हमीद सेतु के दोनों तरफ सुहवल , रजागंज ,सुखदेवपुर लोकेशन सही मिलते ही धीरे धीरे ये ओवरलोड वाहन पुल पर बेखौफ फर्राटा भरते हुए गुजरते है,इसके ऐवज में लोगों ने बताया कि मोटी रकम भी उपलब्ध कराई जाती है,लोगों ने बताया कि अगर यही हाल रहा तो भविष्य में गुजरात के मोरवी पुल की तरह हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

यह ओवरलोडिंग का खेल दस बजे से लेकर दो बजे के बीच चलता है,सुबह होने से पहले ही पुलिस अपने को पाक साफ दिखाने में जुट जाती है।क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि अगर ओवरलोडिंग का नजारा देखना है तो देर रात को पुल से देखा जा सकता है ,इन वाहनों के गुजरने से पुल में हर रोज कम्पन बढती जा रही है।इस संम्बध में सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि‌ ओवरलोडिंग किसी सूरत में नहीं होने दिया जायेगा।बताया अभियान चला इसमें लिप्त लोगों के पकडे जाने पर सख्त कार्यवाई की जायेगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !