Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़ामनिया नगर के बलुआ घाट के श्री साई मंदिर सेवा समिति द्वारा...

ज़ामनिया नगर के बलुआ घाट के श्री साई मंदिर सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का किया गया आयोजन।

ज़ामनिया नगर के बलुआ घाट के श्री साई मंदिर सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का किया गया आयोजन।

जमानिया ⁄ गाजीपुर– स्थानीय नगर के बलुआ घाट स्थित श्री साई मंदिर में शनिवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिस दौरान श्री साईनाथ मन्दिर सेवा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भण्डारे का शुभारम्भ श्री साई बाबा की आरती कर प्रारम्भ किया गया। साई बाबा की आरती और जयकारें से समस्त मन्दिर परिसर गूंज उठा। श्री साई मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित विशाल भंडारें के दौरान नगरवासी व आस पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में आये श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा की व प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे का शुभारम्भ श्री साई बाबा की आरती कर प्रारम्भ किया गया श्री साई मंदिर के संगठन कार्यकर्ताओं ने भी हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालुओं तथा नगर वासियों को प्रसाद वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

इस अवसर पर अनिल निगम, हेमंत सिंह, संतोष गुप्ता, संजू शर्मा, शिव जी वर्मा, अवधेश वर्मा, राकेश गुप्ता तौर पर उपस्थित रहे। 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !