Monday, June 1, 2026
Homeक्राइममुहम्‍मदाबाद थाना क्षेत्र में माँ और बेटी की हत्या, घटना में पुलिस...

मुहम्‍मदाबाद थाना क्षेत्र में माँ और बेटी की हत्या, घटना में पुलिस ने सबूत और जानकारी के आधार पर बेटे को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ ।

मुहम्‍मदाबाद थाना क्षेत्र में माँ और बेटी की हत्या, घटना में पुलिस ने सबूत और जानकारी के आधार पर बेटे को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ ।

गाजीपुर– स्थानीय  मुहम्‍मदाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को कठउत गांव में मां-बेटी की गला दबाकर हत्‍या कर दी गयी। माँ और बेटी की हत्या की खबर कौतूहल का विषय बना रहा। हत्या की खब़र मिलते ही घटना की सूचना पर आईजी वाराणसी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा घटना स्थल निरीक्षण किया गया।

फोटो– हम्‍मदाबाद थाना क्षेत्र अर्न्तगत कठउत गांव में मां-बेटी की गला दबाकर हत्‍या के बाद घटना स्थल पर पहुँचें आईजी वाराणसी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह।

प्राप्त जानकरी के अनुसार हम्‍मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कठउत में कौशल्‍या देवी 70 वर्ष पत्‍नी स्‍व. केदार राजभर व उसकी बेटी मंती देवी 40 वर्ष पत्‍नी वीरेंद्र राजभर की हत्या कर दी गयी। वही पुलिस  द्वारा घटना स्थल पर प्राप्त सबूत और जानकारी के आधार पर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आईजी वाराणसी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि कठउत गांव में दो महिलाओं का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्‍काल मौके पर पहुंच कर छानबीन करने लगी। इस मामले में प्राप्‍त सबूत और जानकारी के अनुसार कौशल्‍या देवी 70 वर्ष पत्‍नी स्‍व. केदार राजभर व उसकी बेटी मंती देवी 40 वर्ष पत्‍नी वीरेंद्र राजभर जो मायके में एक वर्ष से रह रही थी। घटना के संदर्भ में पता चला है कि मृतक कौशल्‍या देवी का बेटा गौरीशंकर राजभर व संजय राय गांव में एक जमीन खरीदने-बेचने के विवाद में शामिल था।तीन-चार पंचायतों के बाद यह फैसला हुआ कि गौरीशंकर राजभर जमीन के विक्रेता को रुपया वापस करेंगे। गौरीशंकर ने पंचायत में स्‍वीकार किया कि वह अपना घर बेचकर पैसा वापस करेगा। चूकि घर उसके मां के नाम पर था इसलिए मां ने घर बेचने से इंकार कर दिया और पारिवारिक कलह बढ़ने लगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राप्‍त साक्ष्‍यों के आधार पर गौरीशंकर को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गौरीशंकर राजभर ने भी थाने में मां और बहन की हत्‍या का प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे गांव के दो लोगों पर संदेह व्‍यक्‍त किया गया है। पुलिस उसके भी प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर छानबीन कर रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !