अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा 11 आईपीएस अफसरों में फेरबदल गाजीपुर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक होगें ओमवीर सिंह।
गाजीपुर – अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा शुक्रवार की रात 11 आईपीएस अफसरों में फेरबदल किया गया है। इसमें गाजीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे का भी नाम शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे का तबादला कर मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से ओमवीर सिंह को गाजीपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1992 बैच का पीपीएस अधिकारी नवागत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि जनपद में कानून राज की स्थापना मेरी पहली प्राथमिकता है। आमजन की सुनवाई के लिए हर संभव प्रयास होगा, हर थानों पर यह व्यवस्था की जायेगी कि आम नागरिकों की सुनवाई में कोई हीला-हवाली न हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर उसके समस्याओं का निस्तारण किया जाये।
गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक के रुप में पहली पोस्टिंग की गयी है। महिलाओं के अपराध के संदर्भ में हर थानों पर यह सुनिश्चित कराया जायेगा कि महिलाओं की पूरी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जाये। गुंडों, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। गैंगेस्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उनके संपत्ति को कुर्क किया जायेगा।

