सुहवल सीसीटीवी कैमरें की आखों में धूल झोंककर वीर अब्दुल हमीद सेतु पर प्रतिबंध के बावजूद ओवरलोड वाहनों का धडल्लें से हो रहा है संचालन।
वीर अब्दुल हमीद सेतु पर प्रतिबंध के बावजूद चन्द रुपयों के लिए ओवरलोड वाहनों करवाया जा रहा हैं संचालन।
सुहवल ⁄ गाजीपुर– गंगा नदी ओर स्थित महत्वपूर्ण 1100 मीटर लंम्बे बिहार को जोडने वाले शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु पर प्रतिबंध के बावजूद ओवरलोड वाहनों का संचालन एकबार फिर दिन रात धडल्लें से शुरू हो चुका है।
डीएम आर्यका अखौरी के द्वारा कमजोर पुल को देखते हुए कोई बडा हादसा न होने पाए इसके लिए हाल ही में उन्होंने ओवरलोड व बडे वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही इसके निगरानी के लिए रजागंज चौकी समीप सीसीटीवी कैमरा भी लगवा दिया। ताकि ओवरलोड वाहन न गुजर सके। बावजूद सुहवल व रजागंज चौकी पुलिस के मिली भगत से ओवरलोडडे भारी वाहन बेखौफ तरीके से दिन रात फर्राटा भर रहे है।
जिसके चलते पुल के एकबार फिर क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ गया है।ग्रामीणों के मुताबिक इन थानों व चौकियों के प्रभारी के कारखास कहे जाने वाले पुलिस कर्मी अपने निगरानी व संरक्षण में आदेश को बेमतलब साबित कर व डीएम के निर्देशों की धज्जियां उडा कोयला ,सीमेंट , सरिया,मिट्टी, आदि सामान लदे ओवरलोड ट्रक,ट्रेलर,डीसीएम आदि वाहनों के चालकों के द्वारा पाकेट गर्म करते ही बेधडक सेतु के होकर जाने की हरी झंडी दे रहे है।
लोगों ने बताया कि इन्हें किसी तरह का कार्यवाई तक का खौफ नहीं है,लोगों ने बताया कि जितना टन समान उसके हिसाब से रेट भी तय है। लोगों ने बताया कि तत्कालीन डीएम ने रंगे हाथ ओवरलोडिंग परिवहन व रूपये लेते हुए बिचौलिए को पकडा था,यही नहीं चौकी व थाने दर्जनों पुलिस कर्मी व प्रभारी कुछ माह पूर्व लाइन हाजिर भी किए थे।
बावजूद पुलिस कर्मियों में तनिक भी भय नहीं है। लोगों ने बताया कि सुहवल थाना क्षेत्र के क ई जगहों पर सीमेंट,कोयला,मोरंग,सरिया आदि का डंम्पिंग भी कर उसे तय समय पर विभिन्न ओवरलोड वाहनों से पुलिस की मदद से पुल पार कराया जाता है।क्षेत्रीय लोग लोगों ने बताया कि इसी ओवरलोडिंग व पुलिस के मिली भगत का नतीजा है कि वर्ष 2015,2016,2017,2018,2019,2020 में कुल मिलाकर नौ बार पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। मरम्मत के बाद पुलिस ओवरलोड वाहनों के संचालन में लिप्त हो जाते है।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि पुल से ओवरलोड वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जायेगा,बताया कि इस पूरे मामलें की जांच कर संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी।

