जमानिया नगर के बलुआ घाट पर देव दीपावली के पर्व पर वेदमंत्रों का उच्चारण कर किया गया माँ गंगा की आरती।
जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय नगर के बलुआ घाट पर सोमवार की देर साम देव दीपावली का पर्व माँ गंगा उत्तर वाहिनी पुजा व सेवा समिति के तत्वावधान मे बड़े धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ ज़मानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह द्वारा किया गया।
जिस दौरान वेदमंत्रों का उच्चारण कर माँ गंगा की आरती की गयी। जिस दौरान श्री सिंह ने कहाँ कि माँ गंगा का अवतरण मानव जीवन की उतपत्ति के लिए हुआ है। और हम आज इस पर्व पर माँ पूजा अर्चना करने के लिए इस जमदग्नी ऋषि के पावन धरा पर एकत्र हुए है।
कार्यक्रम अगले क्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता मे भाग लिए बच्चों को ज़मानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत मे माँ गंगा उत्तर वाहिनी पुजा व सेवा समिति के अध्यक्ष कमल चन्द्र बाबा वहाँ उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष एहसान जफर, कमलचन्द बाबा, ज्योतिषाचार्य संतोष पाण्डेय, वैंकटेश्वर जायसवाल, धनश्याम जायसवाल, बंटी सिंह, मुन्ना गुप्ता, दिलीप वर्मा, अनिल यादव, सोनू जायसवाल आदि भारी संख्या में महिला,पुरूष,बच्चे आदि मौजूद रहे।

