Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया बलुवा घाट गंगा नदी में अज्ञात युवक का मिला शव हत्या...

ज़मानिया बलुवा घाट गंगा नदी में अज्ञात युवक का मिला शव हत्या की आशंका।

ज़मानिया बलुवा घाट गंगा नदी में अज्ञात युवक का मिला शव हत्या की आशंका।

ज़मानिया / गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बलुवा घाट गंगा नदी में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हडकंम्प मच गया शव मिलने की सूचना पर वह स्थानीय ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गयी घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच शव को किनारे निकाल उसकी पहचान में जुटने के साथ ही छानबीन में जुट ग ई ।पुलिस ने काफी देर तक पहचान के लिए शव को घाट किनारे रखा मगर उसकी शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। रोज की तरह ग्रामीण गंगा किनारे टहलने जा रहे थे ,कि अचानक लोगों की नजर घाट किनारे औधें मुह पडे एक युवक पर पडी ।

पास जाकर लोगों ने देखा तो उसके गले पर कटे व शरीर के पिछले हिस्से पर कटे का निशान था ,लोगों ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके उपर चाकू से वार कर उसकी हत्या अन्यत्र कर यहाँ फेंक कर हत्यारे फरार हो गये हों ।

काफी प्रयास के बाद मृतक के पाकेट से पुलिस ने एक पासपोर्ट फोटो व आधार कार्ड बरामद किया। जिस पर नाम वृजेश पुत्र सत्य नारायण निवासी शकरपुर, डोमनपुर, चिरइगांव वाराणसी दर्ज था। इसके तुरंत बाद पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी।

सूचना मिलते ही परिजनों में जहाँ कोहराम मच गया वहीं मृतक के गाँव में सन्नाटा पसर गया,मौके पर परिजन रोते विलखते पहुचें जहा उन्होंने शव के शिनाख्त अपने पुत्र के रूप में किया, परिजनों ने बताया कि मृतक अपने दो भाईयों में बडा था ,वह घर पर रहता था। मृतक की मां रोशनी देवी व अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।

मृतक हरा शर्ट, सफेद गंजी, नीला जीन्स व पैर में सैन्डिल पहने हुआ था। परिजनों ने उसके हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को‌ तहरीर दी,जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट ग ई। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !