Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजे में बच्चों...

सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजे में बच्चों को हिंदुस्तान की एकता एवं अखंडता के लिए दिलायी गयी शपथ।

सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजे में बच्चों को हिंदुस्तान की एकता एवं अखंडता के लिए दिलायी गयी शपथ।

गाज़ीपुर- आधुनिक समाज के शैक्षणिक शिल्पकार एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजे के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह के दिशा निर्देशन में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के सभी शिक्षक गण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण एवं सभी बच्चों द्वारा भारत माता के सच्चे सपूत एवं क्रांतिकारी नेता सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

फ़ोटो- सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती पर महान विभूति के चित्र पर माल्यार्पण करते विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी के द्वारा महान विभूति के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण से किया गया तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय के सभी सदस्यों को भारत की एकता एवं अखंडता के लिए शपथ दिलाई गयी।

सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह जी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की भारत की अखंडता और एकता को बनाए रखना हम सब की एक आवश्यक जिम्मेदारी है। भारत के किसी कोने में रहने वाले सभी नागरिक हमारे परिवार के सदस्य हैं। उन सब की सुख में खुशी ढूंढना या दुख में दुखी होना यही भारत की अखंडता और एकता की आत्मा है।

फ़ोटो- सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजे में भारत की एकता एवं अखंडता के लिए शपथ ग्रहण करते बच्चें।

अंत में भारी मन से गुजरात प्रांत के मोरबी में झूला पुल टूटने से करीब 140 से अधिक बच्चे और महिलाओं का असामयिक निधन पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजे के काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय जी सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक श्री अमित रघुवंशी जी एवं सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिवार के सभी सदस्यों ने 1 मिनट का मौन रखकर उनकी पवित्र आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !