ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर जमानियां तहसील इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती प्रदान करने को लेकर हुई चर्चा।
जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर क्षेत्र स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को तहसील कार्यालय पर ग्राप ए जमानियां तहसील इकाई की तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
जिस दौरान तहसील अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहाँ कि हमारा समाज और संगठन तब मजबूत होगा कि जब हम आपसी मतभेदों को भुलाकर एकमतता स्थापित करना होगा तब जाकर हमारा संगठन मजबूत होगा। आइये आज हम यह प्रतिज्ञा करते हैं कि हमारे इस संगठन को अपने आपसे एकता और सामंजस्य के सहारे इस संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
अन्त में सभी तहसील उपाध्यक्ष वीर बहादुर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन को हमें आपसी सामंजस्य स्थापित कर संगठन को विकास के मार्ग पर ले जा सकते है। वही रतन कुमार ने बैठक के दौरान समस्त पदाधिकारीयो का आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान अजय कुमार उपाध्याय ,अमरेंद्र सिंह, वीरबहादुर सिंह, पवन श्रीवास्तव, विकास कुमार सिंह ,गौरव चौबे, लियाकत अहमद, आजाद सिंह कुशवाहा, भानू प्रताप सिंह, रतन कुमार , ईशा नियाज़ी, अजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।

