Monday, June 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासेवराई 1 माह पूर्व लापता हुए युवक का नहीं चला पता परिजनों...

सेवराई 1 माह पूर्व लापता हुए युवक का नहीं चला पता परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा।

सेवराई 1 माह पूर्व लापता हुए युवक का नहीं चला पता परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा।

सेवराई / गाज़ीपुर- स्थानीय गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव में घर से टहलने निकला युवक कई सप्ताह से लापता परिजनों ने दर्ज कराई गुमसुदगी की रिपोर्ट।

फ़ोटो- गुमशुदा की फाईल फ़ोटो

जानकारी के अनुसार गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी समसुद्दीन के पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 23 वर्ष बीते 10 सितम्बर को खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा जिसको लेकर परिजनों को उसकी काफ़ी चिंता सताने लगी।

आसपास के लोगों एवं अपने रिस्तेदारों के काफी खोजबीन के बाद भी इसका पता नहीं चला तो दूसरे दिन परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई बावजूद इसके 1 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है।

गुमसुदा युवक के के भाई इंसाफ अली ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा सत्तार अर्ध विक्षिप्त है। जो बीते दस सितंबर को खाना खाकर टहल ने के लिए निकला था जो अब तक नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द युवक के पता लगाने की गुहार लगाई है। युवक के मां का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !