नन्दगंज बेसों नदी के समीप वर्षीय अज्ञात युवती की झाड़ी में मिली लाश, हत्या कर शव फेंकने की आशंका
गाज़ीपुर / नन्दगंज थाना क्षेत्र भुवापुर गांव स्थित बुद्धवार की सुबह बेसों नदी के किनारे धोबी घाट के समीप झड़ी में 20 वर्षीय युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
क्षेत्र में चर्चा है कि युवती की हत्या करके झड़ी में छिपा दिया गया है लाश मिलने की ख़बर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी लाश देखने के लिए सैकड़ो ग्रामीण इकठ्ठा हो गए ग्रामीणों ने युवती शव मिलने की ख़बर ग्राम प्रधान को बताया जिस पर तत्काल भुवापुर ग्राम प्रधान रमेश चौहान ने रज्जादी चौकी प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह को दूरभाष पर बतया कि गांव में बेसों नदी के किनारे 20 वर्षीय युवती की लाश पड़ी है ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शिनाख्त का प्रयास किये किन्तु लाख कोशिश के बावजूद कोई भी युवती को पहचान नही सका पुलिस शव की कब्जे में लेकर थाने लाया गया। पुलिस शिनाख्त का प्रयास की किन्तु शिनाख्त नही हो पायी।
इस बाबत पूछे जाने के दौरान चौकी प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि युवती सफेद रंग का स्कर्ट जिस पर फूल बना है और उस पर लाल रंग का जैकेट पहने है साथ ही वह नारंगी रंग का सलवार पहने हुए हैं। उसके गले पर रस्सी का निशान हैं और नाक से झाग निकला रहा था। युवती का शव सदर अस्पताल के मुर्दा घर मे दिया गया है पोस्टमार्टम के बाद ही कारण स्पष्ट होगा पुलिस अपनी कार्यवायी कर रही है


