Monday, June 1, 2026
Homeसम्माननगर के कस्बा बाजार स्थित बलुवा घाट पर गंगा तट पर एकत्रित...

नगर के कस्बा बाजार स्थित बलुवा घाट पर गंगा तट पर एकत्रित व्रती माताओं को वितरित किया गया भोजन।

जीवित्पुत्रिका व्रत पर्व पर गंगा तट पर एकत्रित व्रती माताओं को वितरित किया गया भोजन।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- नगर के कस्बा बाजार स्थित बलुवा घाट पर सोमवार को जीवित्पुत्रिका व्रत पर्व मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वधान में गंगा तट पर एकत्रितव्रती माताओं को भोजन वितरित किया गया।

फ़ोटोज़मानिया नगर के कस्बा बाजार स्थित बलुवा घाट पर सोमवार को जीवित्पुत्रिका व्रत पर्व पर ब्रती माताओं को भोजन वितरित करते रितेश सिंह।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि युवा नेता रितेश सिंह जी ने अपने हाथों ब्रती माताओं को भोजन वितरित किया। जिस दौरान उन्होंने कहा कि यह व्रत में माताएं संतान की लंबी आयु के लिए जीमूतवाहन की उपवास रखकर पूजा अर्चना करती है। ऐसा कहा जाता है, कि इस व्रत को करने से मन की हर मुराद पूरी करती हैं।

उक्त मौके पर समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबाजी, सुमिरन शर्मा, वैंकटेश्वर जायसवाल, विवेकानंद वर्मा, राजा शर्मा साजन चौधरी, रामबदन चौधरी, डब्लू, बब्लू गुप्ता घनश्याम जायसवाल, छोटेलाल वर्मा, विनोद यादव, सोनू जायसवाल,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !