Sunday, October 18, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपर्वतीय और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण...

पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण गंगा नदी के जल स्तर में दोबारा हो रही बढोत्तरी।

पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण गंगा नदी के जल स्तर में दोबारा हो रही बढोत्तरी।

गाजीपुर- कई राज्यों में लगातार पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार भारी वर्षा के बाद अब गंगा का जलस्‍तर दोबारा बढ़ने लगा है। प्रदेश में कई प्रमुख बांधों से पूर्व में भी पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा नदी के जल स्तर में दोबारा बढ़ने के साथ ही तटवर्ती इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।सोमवार की सुबह गंगा का जलस्‍तर पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे की गति से बढ़ने तगा तो चिंता तटवर्ती इलाकों में दोबारा शुरू हो गई है। बीते 24 घंटों में डेढ़ मीटर तक गंगा जलस्‍तर बढ़ चुका है। केंद्रीय जलायोग के स्‍थल प्रभारी मेराजुद्दीन ने बताया कि सोमवार की दोपहर तीन बजे तक गंगा प्रति घंटा पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है।

अभी गंगा का जलस्‍तर 58.070 मीटर पहुंच चुका है, जबकि गंगा के खतरे का निशान 63.105 मीटर है। वहीं तटवर्ती इलाकों में पानी भरने की संभावना दोबारा बलवती हो गई है। फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों की धुकधुकी भी बढ़ चली है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !