गाज़ीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह स्थानांतरण, आर्यका अखौरी के हांथो गाज़ीपुर ज़िले की कमान।
गाज़ीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। यूपी सरकार द्वारा 17 सितंबर को 14 आईएएस का स्थानांतरण किया गया है।
जिसमें गाज़ीपुर (Ghazipur) के वर्तमान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को गाज़ीपुर जिलाधिकारी पद से स्थानांतरित कर हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं गाज़ीपुर के जिलाधिकारी पद पर भदोही के जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को स्थानांतरित किया गया है।
मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी आगरा, उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण ईशा दुहन को जिलाधिकारी चंदौली, पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे को मथुरा का जिलाधिकारी मीरजापुर के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को पीलीभीत का जिलाधिकारी का पदभार दिया गया है।
इसके साथ ही गौरांग राठी भदोही का जिलाधिकारी, आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह को प्रभारी सचिव राजस्व विभाग का पदभार दिया गया है। आईएएस रणवीर प्रसाद व अजय चौहान को भी स्थानांतरित किया गया है।
राज्य सरकार के निर्देश के बाद हुए तबादलों में तीन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। इस हिसाब से देखा जाए तो अलीगढ़, वाराणसी व गोरखपुर विकास प्राधिकरण और अलीगढ़ में नगर आयुक्त के पद पर जल्द ही अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
इसके अलावा बाराबंकी के जिलाधिकारी आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त, हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश कुमार को जिलाधिकारी बाराबंकी, संतकबीर नगर के जिलाधिकारी दिव्य मित्तल को मीरजापुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

