जिला मुख्यालय कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
गाज़ीपुर- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केजरीवाल का जन्मदिन जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया गया आम आदमी पार्टी गाजीपुर में कार्यकर्ताओ द्वारा जिला कार्यालय पर मुख्य मंत्री केजरीवाल के जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।
जिस दौरान पूर्वांचल प्रान्त के प्रदेश सचिव राकेश कुमार व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद बिन्द का कार्यालय पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । जिस दौरान प्रान्त के प्रदेश सचिव राकेश कुमार ने कहाँ कि हमे आगामी लोकसभा सभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रति जोरदार प्रदर्शन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
उक्त मौके पर अध्यक्ष केशव प्रसाद बिन्द,जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा, बिहारी लाल सिंह, राजेश दूबे, सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष राजू यादव , बेचू विश्वकर्मा, शशिकांत , सुभाषचंद्र मौर्य, जिला संगठन सह प्रभारी इमरान खान , नागेंद्र यादव,राजेन्द्र राम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष साजिद अली शाह आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश मौर्य व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद बिन्द ने किया और इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेश यादव ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी।

