Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसहयोग विकास समिति और स्वामी विवेकानंद पार्क समिति द्वारा 75वे स्वतंत्रता दिवस...

सहयोग विकास समिति और स्वामी विवेकानंद पार्क समिति द्वारा 75वे स्वतंत्रता दिवस के माह पर्व पर इंदिरा नगर में हुआ ध्वजारोहण —

सहयोग विकास समिति और स्वामी विवेकानंद पार्क समिति द्वारा 75वे स्वतंत्रता दिवस के माह पर्व पर इंदिरा नगर में हुआ ध्वजारोहण —

लखनऊ- 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विवेकानंद पार्क,सी ब्लॉक इंदिरा नगर में पार्क समिति के तत्वाधान में अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान द्वारा किया गया। जिस दौरान उन्होंने इस स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें आज़ादी उन वीर सपूतों बलिदानों की देन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति देकर यह आज़ादी हमे दिलायी हैं। आइये आज हम उन वीर सपूतों की नमन करते है।

संरक्षक नितिन चौधरी,  नप्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा माजिला मोहिनी धपोला, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मो. शमशुद्दीन शारिक, मंडल अध्यक्ष अश्वन वर्मा, नगर सचिव सचिन मिश्रा, सीमा तोमर महिला प्रकोष्ठ महासचिव, मुकेश कपूर,आलोक अग्रवाल,किशन कुमार आदि के साथ बड़ी संख्या में पार्क के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, उनके विचारों और कार्यों को याद करके सभी को राष्ट्र के उत्थान के लिए प्रेरित किया गया। सहयोग विकास समिति द्वारा अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता जी को “सहयोग रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !