गाजीपुर के मुलायम यादव ने अंतरराष्ट्रीय अंडर 20 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य।
देवकली ( गाजीपुर) गाजीपुर जिले के मुहम्दाबाद तहसील के सोनबरसा गांव के निवासी मुलायम यादव ने बुलगरिया में आयोजित अंडर-20 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता मे 16 अगस्त को जार्जिया के खुर्खुली गीगी को 12–2 से पराजित कर 70 किलोग्राम भार वर्ग में में कांस्य पदक जीता है ।
मुलायम यादव को इस मुकाम तक पहुंचाने में गाजीपुर कुश्ती संघ के अध्यक्ष राम अधार यादव जी का बहुत बड़ा का सहयोग रहा है वर्तमान समय में वह जेएसडब्ल्यू के लिए कार्यरत हैं ।
जिन्होंने मुलायम यादव को गांव से तलाश कर इस मुकाम तक पहुंचाया
मुलायम यादव को इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, बेल्लारी कर्नाटक में प्रशिक्षण के लिए जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के एक प्रतिभा प्रमुख रामधार यादव द्वारा चुना गया था। 4 साल का समय बिताने के बाद पहले बाहरी अनुभव पर पदक जीत सके मुलायम ईरान के कोच आमिर तवाकोलियन के तहत इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में प्रशिक्षण ले रहे हैं|
इस अवसर पर गाजीपुर कुश्ती संघ के अध्यक्ष राम अधार यादव , सचिव कमलेश यादव , गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह , सचिव डॉ रुद्र पाल यादव गाजीपुर जिला क्रीडा अधिकारी जवाहर यादव , ओलंपिक संघ के सचिव अमित राय ,पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा,राजेश कुशवाहा ने मुलायम तथा परिवार सहित कोच को शुभकामनाएं और बधाइयां दी।

