श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन
वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज, वाराणसी के एनसीसी बटालियन – 100 यू.पी. बटालियन वाराणसी द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार को आनलाइन संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण से हुआ।
आयोजन के प्रथम एवं द्वितीय दिन क्रमशः स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसके माध्यम से कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार जैन द्वारा मुख्य अतिथि कर्नल आशीष त्रिपाठी (कमान अधिकारी, 100 यू.पी. बटालियन वाराणसी) एवं मुख्यवक्ता कैप्टन पीके श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, महाबोधि इंटर कॉलेज, वाराणसी के स्वागत से हुआ।
जिसके बाद कार्यक्रम में सम्मलित सभी कैडेट्स एवं छात्राओं ने अपने घरों या आसपास वृक्षारोपण किया। जिसके बाद प्राचार्या डा. कुमकुम मालवीय द्वारा प्रतियोगिता की विजयी छात्राओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ आभा सक्सेना व डॉ अनीता सिंह ने पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी, जिससे सभी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट उषा बाल चंदानी (100 यू.पी. बटालियन वाराणसी ) द्वारा किया गया।


