Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरस्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डा.धर्मेद्र यादव ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर ग्रहण...

स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डा.धर्मेद्र यादव ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर ग्रहण किया गया कार्यभार।

स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डा.धर्मेद्र यादव ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर ग्रहण किया गया कार्यभार।

जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर शनिवार को नवीन शिक्षक को पदभार ग्रहण किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा चयनित एवं शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज की संस्तुति के क्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक लछिराम सिंह यादव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजीव सिंह ने शनिवार को पूर्वाह्न कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर प्राचार्य ने डा.यादव से मनोयोग पूर्वक अध्यापन करने की सलाह दी।

उक्त मौके पर गांधी स्मारक पी.जी.कॉलेज कोयलसा आजमगढ़ के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ.जयराम यादव,महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.अरुण कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ,अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ.अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ.अमित कुमार सिंह ,राकेश चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, आदि लोगो ने नवागत शिक्षक डॉक्टर यादव के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !