50 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत स्टेशन पर अप लाइन से आ रही मालगाडी के सामने अचानक एक अधेड ने छलांग लगा दी,जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई ,घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई ।
इस घटना के बाद मौजूद ग्रामीण उसकी पहचान में जुट गये, मृतक का शव मौके पर घंटों पडा रहा,मगर कोतवाली और आर पी एफ या जी आर पी ने पहुंचने की जहमत नहीं उठाई वहीं मृतक के पाकेट से मिले आधार पर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचा मृतक का पुत्र गणेश ने शव को देख इसकी पहचान अपने पिता जमानियां स्टेशन निवासी सुबाष राम उम्र 50 वर्ष के रूप में करते हुए,आरपीएफ पुलिस ,जीआरपी को सूचना दिए बगैर क्षतविछत शव को किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से घर लाया गया।
मृतक का शव घर पहुंचते ही उसकी पत्नी पार्वती सहित पूरे परिवार का रो- रोकर बुरा हाल था,गाँव के लोग सवाल उठा रहे कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति सामने आई कि सुबाष को सपने जान देनी पडी।वहीं लोग यह भी सवाल उठा रहे है कि मृतक का शव घंटों ट्रैक किनारे पडा रहा। बावजूद जिस तरह से जीआरपी,आरपीएफ व पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाते हुए मौके पर नहीं पहुंचे,हालाकिं स्टेशन पर सुरक्षा बल के कर्मी मौजूद रहते है।
मृतक का पुत्र गणेश ने बताया कि उसके पिता से घर के अन्य सदस्यों से किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई इससे खिन्न हो उन्होंने घर से बिना बताए निकल गये। वही मृतक के पुत्र ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसके पिता स्टेशन बाजार पहुंचकर चाय पीते हुए रेलवे स्टेशन के समीप नहर पर पहुंच गये।
इसी दौरान अप लाइन पर आ रही मॉलगाड़ी के सामने आ रही थी,जिसे देख वह सामने कूदकर जान दे दिया। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का किसी तरह जीविकोपार्जन चलाते थे,वह अपने तीन भाईयो में माझिल थे,जबकि इनके तीन पुत्र है जो घर पर ही रहते है।

