आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में निकली गयी रैली।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- आजादी के 75 में अमृत महोत्सव भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जमानिया अनिल गुप्ता के नेतृत्व मे आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को बजरंग आईटीआई कॉलेज पांडेय मोड़ से मोटरसाइकिल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
कार्यक्रम की शुभारंभ मंडल अध्यक्ष द्वारा हरीझंडी दिखाकर किया गया जिस दौरान सैकड़ो लोग बजरंग आईटीआई कालेज से होते हुए दूरहिया, कस्बा बाजार तहसील मुख्यालय से स्टेशन बाजार होते हुए बरूइन मोड़ पर समाप्त हुआ। जिस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लोगों से हर घर झंडा लगाने की अपील की गयी। इस जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है। इस दौरान भारत माता की जयघोष से नगर का हर चौराहा गूंजता रहा।
इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष वर्मा जय प्रकाश गुप्ता, अवधेश बिंद,गणेश वर्मा, दिना यादव, संजीत यादव, राजू पांडेय, आशीष वर्मा, संतोष गुप्ता, गुलाम जिलानी खान, एकबाल खां, मुन्नू खान, राजू यादव, विशाल वर्मा, गोपाल जी वर्मा, एकराम शाह, जितेंद्र चौधरी ,अखिलेश वर्मा, जगदीश सेठ, रामनिवास गुप्ता, मनोज पांडेय, संतोष बर्मा , अवधेश बिंद , सुरेंद्र चौधरी यदि लोग मौजूद रहें

