Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा...

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा चित्रकला व रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर हर घर पर राष्ट्रीय तिरंगा लगाने हेतु  किया गया प्रोत्साहित।

नंदगंज / गाजीपुर- स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष में आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय देवकली प्रथम के प्रधानाध्यापिका गीता वर्मा के संयोजकत्व में स्कूल के बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ क्षेत्र में तिंरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाल कर हर घर पर राष्ट्रीय तिरंगा लगाने हेतु प्रोत्साहित किया।

फ़ोटो- देवकली प्रथम में सकूल के बच्चों तथा उनके अभिभावकों द्वा निकाली गयी प्रभात फेरी।

जिसमें स्कूल के सभी बच्चे अपने अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए। इस प्रभात फेरी में अभिभावक भी अपने हाथ तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। बच्चों ने चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता में भी भाग लिया।फ़ोटो- शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज के शिक्षको एवं बच्चों ने तिरंगा झंडे के साथ रैली निकाली।

फ़ोटो- श्री ठाकुर जी ग्रुप आफ एजुकेशनल एंस्टीट्यूट बरहपुर , नंदगंज द्वारा भी आजादी के अमृत महोत्सव पर झंडा रैली निकाली गयी।

इस मौके पर प्रधानाध्यापिका गीता वर्मा, सुनील जायसवाल, कैसर जहां, शाहिदा परवीन, शशिकांत ,राजन, संगीता, कुमारी, बीनू शुक्ला, आदि रहें। इसी क्रम में शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज में प्रधानाचार्य उदय राज के नेतृत्व में शिक्षको तथा बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गयी।

इसी तरह श्रीठाकुर जी ग्रुप आफ एजुकेशनल एस्टीट्यूट बरहपुर नंदगंज में प्रधानाचार्य सुमन सिंह के नेतृत्व में शिक्षको एवं बच्चों द्वारा रैली निकाली गयी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !