Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाबेरोजगारी और आर्थिक तंगी के कारण 26 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर...

बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के कारण 26 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर कि आत्म हत्या।

बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के कारण 26 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर कि आत्म हत्या।

ज़मानिया / गाज़ीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरपुर में 26 वर्षीय युवक ने आर्थिक तंगी के कारण आत्म हत्या कर अपनी जीवन की कहानी ही खत्म कर डाली।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू राम पुत्र शिवधर राम निवासी हरपुर ज़मानिया द्वारा घर के दूसरी तरफ स्थित आम के बगीचे में पेड़ से फाँसी का फंदे के सहारे आत्म हत्या कर लिया।

आम बगीचे में पेड़ से फाँसी का फंदे के सहारे मृतक शव मिलने की सूचना राहगीरों ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को की गयी शव मिलने सूचना मिलते ही हल्का उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह पर घटना स्थल पर पहुँचे गये जहाँ उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक के चार भाई थे इससे पूर्व इसके छोटे भाई लगभग 4 वर्ष पूर्व आत्महत्या चुका है। चार भाइयों अब दो भाई ही रह गये है और अब सोनू के ख़त्म हो जाने से परिजनों के ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा वही मृतक के माँ लक्ष्मीना देवी का रोरोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि मृतक और दो भाई किसी प्रकार इधर उधर मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का खर्च संभाल रहे थे कि अचानक सोनू के ख़त्म हो जाने से बूढ़े  माता-पिता का सहारा भी अब दूर हो चुका है।

इस बाबत मृतक के बड़े भाई संजय राम ने बताया कि सोनू काफ़ी लम्बे समय से बीमार चल रहा था जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था किसी से भी अपनी परेशानियों को बताता नही था हमे कुछ भी पता नही चल पाया था कि सोनू इतना बड़ा कदम उठा सकता है।

इस बाबत पुछे जाने पर कोतवाली प्रभारी वन्दना सिंह ने बताया कि हरपुर एक 26 वर्षीय युवक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक बग़ीचे में आम के पेड़ के साहारे कपड़ें से फाँसी के फंदे के लटकता शव बरामद हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !