SC_आरक्षण_संघर्ष_दिवस पर जमानियां विधान सभा के निषाद पार्टी के जिला सचिव द्वारा उपजिलाधिकारी को दिया पत्रक
जमानिया /गाजीपुर- भारत वर्ष मे प्रत्येक समुदायो ने समाज मे अपने अधिकार और स्वतंत्रता को लेकर अनेकों लड़ाई लड़ी गयीं और आज वर्तमान में भी लड़ जा रही है।
वही सोमवार को 7 जून मछुआ समुदाय को सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण को लेकर SC_आरक्षण_संघर्ष_दिवस पर जमानियां विधान सभा के निषाद पार्टी के जिला सचिव द्वारा अपने समुदाय को उनके हक दिलाने के लिये निषाद पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को निषाद पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक दिया गया।
साथ ही अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गयी निषाद पार्टी के जिला सचिव शेषनाथ निषाद ने कहा कि प्रदेश के मछुआ समुदाय संविधान में अनुसूचित जाति के अंतर्गत अंकित लेकिन इन्हे अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।
निषाद ,केवट, मल्लाह, बिद, माझी, कश्यप, धीमर, रैकवार, बाथम आदि को अनुसूचित जाति का दर्जा मिले। मछुआ समुदाय के गलती से पिछड़ी जाति की सूची में सूचीबद्ध होने के नाते इन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है।
कहा कि गलती का सुधार हो और इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। कहा कि आरक्षण के लिये सरकार द्वारा कार्यवाई नहीं हुई तो सरकार को मुंहतोड़ जबाव 2022 में मिलेगा।
इस अवसर पर जमानियां विधानसभा के निषाद पार्टी के जिला सचिव शेषनाथ निषाद एवम जिला युवा अध्यक्ष राज चौधरी, ज्ञानचंद चौधरी, राजकुमार चौधरी एवम अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।


