Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरश्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में कक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने...

श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में कक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को आयुष मंत्री ने किया सम्मनित

श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में कक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को आयुष मंत्री ने किया सम्मनित।

वाराणसी-  श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में अपनी-अपनी कक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शनिवार को आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र द्वारा सम्मनित किया गया। जिस दौरान कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत प्रबंधक डॉ ऋतु गर्ग द्वारा किया गया ।डॉ रितु गर्ग ने कहा कि हम सभी लोगों के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं और हमारा श्री काशी अग्रवाल समाज हमेशा से ही इस कार्य को करता रहा है।श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज विगत 100 वर्षों से लगातार कन्या शिक्षा को बढ़ावा देते हुए उस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है ।

जिन अभिभावकों की दो बेटियां हमारे यहां पर पढ़ाई कर रही हैं उनकी दूसरी बेटी की पढ़ाई पूरी तरह निशुल्क है । आज अपनी-अपनी कक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मान देकर उनकी हौसला अफजाई करके बाकी बच्चियों को भी प्रेरित किया ताकि वह भी अपने समय में अपनी परीक्षा में उत्कृष्ट रिजल्ट प्राप्त कर सकें।

मुख्य अतिथि आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र जी ने सभी छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आत्मविश्वास से भरकर अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करके सभी बालिकाएं अपनी पढ़ाई पर एवं अपने बहुमुखी व्यक्तित्व विकास पर पूरा ध्यान दें तो वह हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं. उन्होंने जो सपने देखे हैं और प्रदेश सरकार और भारत सरकार उनके हर सपने को पूरा करने के लिए त्वरित गति से काम कर रही है ।

तथा बालिका शिक्षा एवं नारी उत्थान के लिए बहुत सारी गवर्मेंट की स्कीम है जिसके बारे में भी उन्होंने जानकारी उपलब्ध कराई व छात्राओं को कहा कि अपने पास पड़ोस में भी ऐसे सभी स्कीम के बारे में जानकारी दें जिससे ज्यादा से ज्यादा जनता उससे लाभान्वित हो सके ।छात्राओं द्वारा उनके उत्साहवर्धक उद्बोधन से प्रेरित होकर छात्राओं ने उन को विश्वास दिलाया कि वह अपनी पढ़ाई पूरी मेहनत से करेंगे व देश के उत्थान में तथा भविष्य निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देकर अपनी भी सक्षम भूमिका निभाएंगे।

अध्यक्षीय उद्बोधन इंटर कॉलेज के अध्यक्ष आर्किटेक्ट श्री आर सी जैन द्वारा दिया गया ।उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री काशी अग्रवाल समाज की परंपरा रही है कि सब के साथ से ही हर कार्य संभव हुआ है और आगे भी हम सब की कोशिश होगी कि हम सभी सदस्य मिलकर महाराज श्री अग्रसेन जी के पद चिन्हों पर चलते हुए इस कॉलेज के विकास के लिए अपना योगदान दे सकें ।

धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ संगीता बनर्जी द्वारा दिया गया ।उन्होंने माननीय मंत्री जी को विश्वास दिलाया कि हर शिक्षिका के द्वारा अपना अमूल्य योगदान देकर छात्राओं के व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा ।

इस अवसर पर श्री काशी अग्रवाल समाज के प्रधानमंत्री श्री संतोष अग्रवाल ,राकेश जैन,संजीव कुमार शाह ,मनीष शाह ,अनिल बंसल,ऋषि देव अग्रवाल ,संतोष सैनी ,गौरव राठी ,जितेंद्र ,पवन कुमार एवं श्री अग्रवाल समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !