विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में संविदा कर्मचारियों द्वारा तीन माह से वेतन भुगतान ना होने को लेकर किया विरोध प्रदर्शन।
ज़मानिया / गाज़ीपुर – स्थानीय नगर स्थित अधिशासी अभियंता उपखण्ड विद्युत विभाग ज़मानिया कार्यालय पहुँचकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में संविदा कर्मचारियों द्वारा शनिवार को तीन माह से वेतन भुगतान ना होने को लेकर अधिशासी अभियंता को संबोधित पत्रक सौपा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में संविदा कर्मचारियों द्वारा तीन माह से अपने किये गये कार्य का भुगतान नहीं होने कारण हो रही परेशानियों के कारण विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम उत्तर प्रदेश सरकार के इस उदासीन कार्य प्रणाली के प्रति विरोध प्रदर्शन किया गया।
साथ ही विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में घर और परिवार चलाने में बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वही दूसरी तरफ पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम उत्तर प्रदेश सरकार के इस उदासीन कार्य प्रणाली के चलते हम कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
जिसको लेकर हम कर्मचारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम उत्तर प्रदेश सरकार के इस उदासीन कार्य प्रणाली का विरोध कर रहे है। और हम अपनी समस्याओं की शिकायत उच्चधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
इस बाबत पूछे जाने पर अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि इस से संविदा कर्मियों निविदा कम्पनी का कार्यकाल पूरा हो चुका है नवीन निविदा कम्पनी के आने के बाद संविदा कर्मियों के कार्य का भुगतान जल्द ही हो जायेगा।
इस मौके पर संविदाकर्मी अमित चौबे, मनोज कुमार, जन्नत, सलामू, ओम प्रकाश, मुकेश कुमार, साजमेर, अजय कुमार, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।

