Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी गंगा के बढ़ते जल स्तर को...

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी गंगा के बढ़ते जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में कुल 250 बाढ़ राहत चौकियां स्थापित

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी गंगा के बढ़ते जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में कुल 250 बाढ़ राहत चौकियां स्थापित।

गाजीपुर–  गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो चुकी हैं वही बाढ़ से निपटने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद बाढ़ राहत केन्द्र स्थापित किया जा रहा हैं।जानकारी के अनुसार इन दिनों गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है गंगा के जल स्तर में 1.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज की गई हैं। अभी गंगा के जल स्तर में 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ने का अनुमान है। दरअसल ये बाते केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी मोहम्मद मेराजुद्दीन ने बताई है।

वही गंगा के बढ़ते जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। वही बाढ़ से निपटने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में कुल 250 बाढ़ राहत चौकियां स्थापित किया गया है। इसके लिए गांव स्तर से आशा कार्यकर्ता, लेखपाल, सचिव के साथ अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गाजीपुर में कुल 9 सहायक नदियां हैं जो सीधे-सीधे गंगा से जुड़ी हुई हैं जनपद में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से कमर कस लिया है और गंगा के तटवर्ती इलाकों में जिला प्रशासन के द्वारा सभी को सावधान किया जा रहा है। वही बाढ़ से निपटने के लिए गाजीपुर जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद में तमाम विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को गठित कर बाढ़ राहत के लिए तैनात कर दिया है ।

बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में कुल 250 बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की गई हैं। अधिकांश बाढ़ प्रभावित इलाका या फिर गंगा के तटवर्ती इलाकों पर लगाया गया है। वही केंद्रीय जल आयोग भी लगातार गंगा के जल स्तर पर निगरानी बनाए हुआ है और प्रत्येक घंटे की गतिविधियां जिला प्रशासन को उपलब्ध करा रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !