Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासुहवल थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेमुआ नगसर मार्ग पर चार पहिया वाहन पलट...

सुहवल थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेमुआ नगसर मार्ग पर चार पहिया वाहन पलट जाने से महिला की मौत कई घायल

सुहवल थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेमुआ नगसर मार्ग पर चार पहिया वाहन पलट जाने से महिला की मौत कई घायल।

सुहवल / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित सुहवल थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेमुआ नगसर मार्ग पर पटखौलियां गाँव के समीप पीकप से बैजनाथ धाम जा रहे कावरियो से भरी पीकप अचानक अनियंत्रित हो गयी। चालक कुछ समझ पाता इसके पहले वाहन मय सवारों समेत सडक किनारे गढ्ढे में पलट गयी।जिसमें ग्यारह लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये,जबकि इलाज के दौरान लीलावती 60 की मौत हो गयी। पुलिस ने शव लो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

इस हादसे के बाद मौके चीखपुकार मच ग ई,खेतों जाम कर रहे किसानों ने यह देख दौडकर घटनास्थल पर पहुँच गये जहाँ उन्होंने वाहन में दबे सवारों को एक एक कर वाहर निकालने में जुट गये मौसम खराब होने के चलते लोगों को‌ बचाव व राहत कार्यों में काफी परेशानी उठानी पडी,किसी तरह उसमें दबे लोगों को बाहर निकाल इस घटना कि सूचना

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों 108 एम्बुलेंस और थाने कि गाड़ी में जिला अस्पताल ले जाया गया,जहाँ इलाज के दौरान लीलावती नाम कि नोनहरा निवासी एक महिला कि मौत हो ग ई।घटना कि सूचना पुलिस ने मृतको के परिजनों को दे दी ,जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों में फूलगेंदा 48,नंदू यादव 50,भागिरथी 45,अमित चौधरी 15,मकरध्वज 65,छांगुर 65,सनीश्री 56,जोसना 60,मुखराम यादव 65,सीता देवी 62 ,लीलावती 60 घायल हो गये ,जिसमें लीलावती 60 कि इलाज के दौरान मौत हो ग ई,घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घायल के परिजनों ने बताया कि पीकप पर सवार एक दर्जन लोग आज दोपहर अपने घर कठवामोड से बैजनाथ धाम जाने के लिए ट्रेन पकडने हेतु एक वाहन बुक किया,बताया कि सुहवल गाँव कर नहर से आगे बढते ही सडक पर जमी काली मिट्टी जो फिसलन भरी थी अचानक पहिया पडते ही पीकप अनियंत्रित होकर सडक किनारे पलट गया ।

प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि हुए हादसे में कुल ग्यारह लोग घायल हुए ,जिनमें से एक महिला कि‌ इलाज के दौरान मौत हो ग ई,बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा गया ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !