Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसुहवल शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी पर...

सुहवल शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज।

सुहवल शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज।

ज़ामानिया/ गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सुहवल थाना क्षेत्र के एक गावं में किशोरी को शादी का झांसा देकर एक किशोर के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के तहरीर के आधार पर पुलिस ने गाँव के ही एक नाबालिक के खिलाफ दुष्कर्म, एसी/ एसटी आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी कि तलाश में जुट गयी है ।वहीं पुलिस ने पिडिता किशोरी को महिला आरक्षी के अभिरक्षा में उसे मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल और कलमबंद बयान के लिए सक्षम न्यायालय में सुरक्षा के बीच भेंज दिया है।

पीड़ित किशोरी कि मां ने बताया कि घर के बगल का एक किशोर काफी दिनों से आने जाने लगा,बाद मेरी पुत्री से जानपहचान बना उससे बात करने लगा ,किसी के घर पर न रहने पर किशोर किसी काम जा बहाना लेकर आता रहा ,इसी दौरान उसने पुत्री को बहला फुसलाकर उसे शादी का झासां दे उसके साथ एक साल से दुष्कर्म करता रहा।

जब मेरी पुत्री ने उससे शादी करने कि बात उसे बीते 19 जुलाई को याद दिलाया तो किशोर शादी करने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि मैं दूसरे बिरादरी का हूं शादी नहीं हो सकती घर वाले मना कर रहे है।
पिडिता के मां ने बताया कि जब 20 जुलाई को पुत्री को लेकर किशोर के घर हमलोगों उसके परिजनों आगबबूला हो उल्टे मारपीट और जान से मारने कि धमकी देने लगे किसी तरह वगां से वह सुरक्षित घर आ आज गुरूवार 21 जुलाई को थाने पहुंच पुरी घटना कि जानकारी पुलिस को लिखित रूप से दिया।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि पिडिता के मां के द्वारा दिए गये लिखित शिकायती पत्र के आधार पर उसके घर के बगल के ही एक किशोर के खिलाफ दुष्कर्म ,एससी/ एसटी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी कि तलाश की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !