Sunday, May 31, 2026
Homeक्राइमबीस दिन पूर्व अधेड की हत्या के मामलें में वांछित आरोपी को...

बीस दिन पूर्व अधेड की हत्या के मामलें में वांछित आरोपी को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेंजा गया जेल

बीस दिन पूर्व अधेड की हत्या के मामलें में वांछित आरोपी को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेंजा गया जेल।

जमानियाँ ⁄  गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली पुलिस शुक्रवार को बीस दिन पूर्व अधेड की हत्या के मामलें में वांछित आरोपी उमेश सिंह निवासी प्रहलादपुर को गिरफ्तार कर क्षेत्र के देवढ़ी पुल से एक चोरी का ट्रैक्टर एक बारह बोर का तंमचा दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर किया ,थाने लाकर आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया जहाँ उसके आरोपों कि गंम्भीरता को देखते हुए न्यायालय ने उसे चौदह दिनों कि न्यायिक हिरासत नें जिला कारागार भेंज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत बीस दि‌न पूर्व संतोष सिंह (40) निवासी जमानियां कोतवाली स्थित प्रहलादपुर गांव के परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी संगीता सिंह ने आरोप लगाया था कि गाँव के ही उमेश सिंह मेरे पति को बाईक से लेकर किसी जरूरी कार्य के लिए वाराणसी के लिए गये थे । बीते शुक्रवार की शाम चार बजे दोनों लोगों का साथ छूट गया।

उमेश सिंह वाराणसी में उन्हें खोजने का नाटक करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को भी सूचित किया। इसी दौरान अगले दिन बीते शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को लोकमनपुर रेलवे क्रासिंग से 300 मीटर पूरब रेलवे ट्रेक पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद प्रभारी शेषधर पांडेय मौके पर पहुंचे देखा कि अधेड का शरीर दो हिस्सो में बटा है ,पाकेट से मिले आधार के जरिए उसकी पहचान हो सकी थीं

जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को इस घटना कि सूचना दी। मौके पर पहुंची पत्नी ने पति के हत्या का आरोप लगाते हुए उमेश सिंह के जो गाँव का ही था ,उसके खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया था ,जिसके बा्द पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या ,साजिश रचने आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। 

इस बाबत कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि हत्या केे आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !