Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररेवतीपुर बकाया बिजली बिल के भुगतान को लेकर दो भाइयों में विवाद...

रेवतीपुर बकाया बिजली बिल के भुगतान को लेकर दो भाइयों में विवाद के दौरान छोटे भाई ने परिवार पर फेंक दिया तेजाब कई लोग गंभीर रूप से झुलसे।

रेवतीपुर बकाया बिजली बिल के भुगतान को लेकर दो भाइयों में विवाद के दौरान छोटे भाई ने परिवार पर फेंक दिया तेजाब कई लोग गंभीर रूप से झुलसे।

रेवतीपुर ⁄ गाजीपुर– रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव के उत्तर टोला में गुरुवार की बकाया बिजली बिल के भुगतान को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। जिस दौरान क्रोध में छोटे भाई ने बड़े भाई व उसके परिवार पर तेजाब फेंक दिया। जिस कारण महिला-पुरुष सहित छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों  को जिला अस्पताल भेंजवाया गया। जहाँ घायलो का उपचार चल रहा हैं।

फ़ोटो- रेवतीपुर क्षेत्र के नवली गांव में बकाया बिजली बिल के भुगतान को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई व उसके परिवार पर तेजाब फेंक के बाद घायलों की फाईल फोंटों।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवतीपुर क्षेत्र के नवली गांव के उत्तर टोला निवासी संतोष वर्मा और उसके भाई अशोक वर्मा में 65 हजार के बकाए बिजली बिल के भुगतान एवं उसके शेयर को लेकर दोपहर में कहासुनी होने लगी। मामला शांत होने के बजाय बढ़ता ही गया और मारपीट शुरु हो गई।

इसी दौरान छोटा भाई संतोष वर्मा ने अपनी दुकान में बोतल में रखा तेजाब बड़े भाई अशोक सहित उसके परिवार पर फेंक दिया, जिससे अशोक वर्मा (45), ज्योति (40), विशाल (20), मोहिनी (21), कमला (72), लीलावती (69) सहित छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि मारपीट में संतोष (50) भी घायल हो गया।

घटना की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन 108 एम्बुलेंस से झुलसे लोगों को रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी  ने विजय आनंद शाही ने बताया कि बकाया बिजली भुगतान को लेकर दो भाइयों में विवाद के दौरान तेजाब फेंकने से छह लोग झुलसे है। मामले की छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !