Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविख्यात् चिकित्सक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गयी श्रद्धांजली

विख्यात् चिकित्सक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गयी श्रद्धांजली

विख्यात् चिकित्सक अश्वनी कुमार जैन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्रद्धांजली

वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को काशी के विख्यात् एवं वरिष्ठ चिकित्सक अश्वनी कुमार जैन के पार्वतीपुरी कालोनी स्थित उनके आवास पहुंचे। जहां उन्होने डा.अश्वनी कुमार जैन को श्रद्धांजली अर्पित किया और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की।

सूच्य हो कि विगत दिनों डा.जैन का दिल्ली में ईलाज के दौरान निधन हो गया था। स्वतंत्रदेव सिंह श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि डा.अश्वनी कुमार जैन बहुत ही प्रतिष्ठित एवं हृदय अनुरागी चिकित्सक थे। वह सदैव समाज हर वर्ग के सेवा के प्रति समर्पित रहे। उनका आज हम सब के बीच न होना अपूर्णिय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि सरल व्यक्तित्व के धनी डा. जैन को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके लिए शोकाकुल परिजनों, सम्बन्धियों को इस पीड़ा से उबरने की शक्ति प्रदान करें। उन्होने उनके सपुत्र डा.हर्षित जैन से कहा कि वो सदैव उनके साथ है।

इस मौके पर महेश चंद्र श्रीवास्तव (अध्यक्ष, भाजपा काशी प्रांत), विद्यासागर राय (महानगर अध्यक्ष, भाजपा), कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नवीन कपूर, नवरत्न राठी, लकी वर्मा आदि भाजपा जन सहित अनिल कुमार जैन, डा.हर्षित जैन, हरीश अग्रवाल, राजकपूर, डा.आंचल अग्रवाल जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !