गहमर गांव के नरवा घाट स्थित बिंद बस्ती सो रहे युवक की धारदार हथियार से हमला ईलाज के दौरान मौत।
गहमर / गाज़ीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गहमर गांव के नरवा घाट के बिंद बस्ती में सोमवार को बाहर सो रहे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गहमर गांव के नरवा घाट स्थित बिंद बस्ती निवासी विक्की (20)पुत्र लाल बहादुर बिंद बीती रात अपने पड़ोस में अपने दोस्त के साथ एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर आ गया। विक्की और उसका साथी अशोक बिंद के घर के बाहर चारपाई लगाकर सो गए कि देर रात बाहर सो रहे विक्की के गर्दन एवं पेट पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।
इस घटना में साथ में सो रहे अशोक की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगा जिससे वे दोनों आरोपी फरार हो गए हैं । इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों और पास-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विधिभूषण मौर्य ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए आगे कार्यवाही की जा रही है । आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

