जमानिया रेलवे स्टेशन रेलवे ट्रैक से जल्दबाज़ी में निकलने के चक्कर मे घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत।
जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित जमानिया रेलवे स्टेशन बन्द फाटक के दौरान रेलवे ट्रैक को जल्दबाज़ी में निकलने के चक्कर मे मंगलवार को मोटर साइकिल चालक की ट्रेन के इंजन से धक्का लग जाने के कारण ईलाज के दौरान मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र सुनील निवासी पुनवरा ज़िला सीतामढ़ी बिहार मांगलवार को करीब 3 बज़े स्टेशन बाजार स्थित बन्द रेलवे फाटक को अपनी मोटरसाइकिल समेत फाटक को जल्दबाज़ी में निकले के चक्कर मे डाउन लाईन से गुजर रही ट्रैन नम्बर 12791 पटना सिकन्दराबाद के इन्जन टकरा गया।
घटना की सूचना के घंटों इंतजार के बाद भी नही पहुँची सरकारी 108 एम्बुलेंस –
जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने 108 एम्बुलेंस को सूचित किया था लेकिन घण्टो बाद भी सरकारी 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पर नही पहुँची स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। वही मौके पर पहुँची 112 पुलिस वाहन की मदद से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज़मानिया लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

