नगर पालिका परिषद विभाग ज़मानिया द्वारा लगाया गया कोल्ड वाटर डिवाइस ( पानी ठण्डा करने वाली मशीन) बना हुआ है शो-पीस।
ज़मानिया / गाजीपुर- स्थानीय नगर के यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया
शाखा ज़मानिया के ठीक सामने नगर पालिका परिषद विभाग द्वारा लगाया गया पानी ठंडा करने वाली मशीन कई माह से खुद ही ठंढी पड़ गयी है। महीनों से ख़राब पड़ी यह मशीन केवल सो शो-पीस बनकर रह गया है।

अगर वही नगर क्षेत्र में विकास के नाम पर नगर पालिका परिषद विभाग द्वारा कराये गये विकास कार्य की समीक्षा की जाए तो पता चलेगा कि विकास के नाम पर केवल लूट-खसोट की कहानी सामने आएगी। धरातलीय वास्तविकता जननी है तो यह तस्वीर विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की लूट की कहानी का खुलासा करेंगी।
दैनिक दिनकर के संवददाता ने नगर क्षेत्र की समस्यायों बताते हुए कहाँ कि नगर के यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा ज़मानिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज़मानिया, ज़ामनिया बलुआघाट, उपजिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने नगर पालिका परिषद विभाग द्वारा लगाया गया पानी ठंडा करने वाली मशीन कई माह से ख़राब पड़ी है।

