ज़मानिया नगर के वार्ड नम्बर 11 में घरों से निकल रहे नाली के दूषित जल नालीयो निकासी की समुचित व्यवस्था, और सफाई ना होने के कारण लोगो को हो रहीं है, काफ़ी परेशानी।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 11 में नालियो ख़राब स्थिति हो जाने के कारण लोगों काफ़ी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही घरों से निकल रहे नाली के दूषित जल नालीयो निकासी की समुचित व्यवस्था, और सफाई ना होने के कारण घरों से निकल रहे दूषित जल एक स्थान पर एकत्र हो जा रहा है। जिस कारण नगर के वार्ड नम्बर 11 के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वही ज़मानिया नगर के वार्डज़मानिया नगर के वार्ड नम्बर 11 नम्बर 11 विजय बहादुर सिंह, रमाकांत सिंह, रामधारी सिंह ,मुन्नालाल पाण्डेय, जयप्रकाश पाण्डेय, जगनारायण पाण्डेय ,रामेश्वर सिंह, नेसार खान आदि लोगो ने बताया कि हम लोगो ने अपने वार्ड में जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार मौखिक और लिखित रूप से अधिकारियों के सूचित किया गया लेकिन एक माह बीत चुके हैं लेकिन हमारी समस्या खत्म होने का नाम नही ले रही है।

