Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमोहम्मदपुर रजवाहा में 75 वर्षीय अधेड का मिला शव मौके पर पहुँची...

मोहम्मदपुर रजवाहा में 75 वर्षीय अधेड का मिला शव मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी

मोहम्मदपुर रजवाहा में 75 वर्षीय अधेड का मिला शव मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी।

ज़मानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर रजवाहा के पानी में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक 75 वर्षीय अधेड का शव पाया गया इसकी सूचना मिलने से अफरातफरी मच गयी।मौके पर वहाँ ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गयी ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों के सहयोग से उसे पानी से बाहर निकाल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया,जहाँ चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया,साथ ही अधेड के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान में जुट ग ई,काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान शिवबचन सिंह यादव पुत्र स्व मुखराम सिंह यादव 75 वर्ष निवासी दरौली कोतवाली जमानियां के रूप में हुई।

पुलिस को इसकी सूचना कोतवाली के चौकीदार मन्नू ने लिखित रूप से दिया।जिसके तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी ,घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच ग ई,लोग भागे भागे कोतवाली पहुंचे ,जहाँ मृत अवस्था में देख परिजन बदहवाश हो गये।

मृतक के छोटे पुत्र रमेश जो घर पर रहता है उसने बताया कि उसके लडके इलू की दो दिनों बाद शादी थी,इसके सिलसिले में आज काशीदास बाबा के पूज‌न की तैयारी चल रही थी, बताया कि उसके बृद्ध पिता शिवबचन आज सुबह पांच बजे घर से शौच के लिए जल्दी वापस आने की बात निकल पडे।

बताया कि देर होने पर लोगों ने सोचा कि शायद कहीं अगल बगल गये हो,मगर जब काफी देर हुआ तो वे लोग उन्हें खोजने लगे ,मगर उनका पता नहीं चल सका,इसी दौरान पुलिस के जरिए सूचना मिली कि एक अधेड नहर के पानी में गिरा पडा था जिसकी मौत हो चुकी है ,पहुँच देखा तो उनकी शिनाख्त किया।मृतक का बडा पुत्र रक्षा लेखा विभाग में सहायक सेक्शन अधिकारी है।

लोगों का कहना नहर के पानी में गिरने से मृत अधेड के चेहरे पर चोट कैसे आई यह पुलिस के जांच का हिस्सा है। इस बाबत कोतवाल बबीता सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !