वर्षा होने के कारण नगर में जलजमाव की समस्या को लेकर मुख्य मन्त्री पोर्टल पर की शिकायत :-क्षेत्र के हरपुर निवासी संजीत यादव भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा एक सप्ताह पूर्व मुख्य मन्त्री पोर्टल हरपुर में स्थित तालाब का पानी वर्षा के कारण अत्यधिक मात्रा में हो जाने के कारण वार्ड नंबर 14 और 16 में गलियों और रास्तो पर पानी भर जाता है जिससे लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वही सुनील ,मोहित ,अजय ,संजय, आदि लोगो ने बताया कि नगर के नालियां तो है लेकिन नाली के पानी के निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है, और कई दिनों से लगातार भारी वर्षा होने के कारण नगर की नालियों में वर्षा का पानी अधिक हो जाने के कारण नगर में कई स्थानों पर जलजमाव और नालियों का गंदा पानी लोगो के घरों तक पहुँच जा रहा है, नाली के गंदे पानी से लोगों को अनेक प्रकार की संक्रमित बीमारियों हो सकती हैं। हम लोग ने अपनी समस्याओं को पिछली साल नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।

फोटो-