Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमुख्य चिकित्साधिकारी ने अनुपस्थित एक डॉक्टर और ए0एन0एम0 का वेतन काटने का...

मुख्य चिकित्साधिकारी ने अनुपस्थित एक डॉक्टर और ए0एन0एम0 का वेतन काटने का दिया निर्देश

जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी औऱ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बृहस्पतिवार को नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईंन निरीक्षण किया गया।

जिस दौरान उन्होंने चिकित्सक कक्ष औषधि कक्ष, प्रसव कक्ष, औषधि स्टॉक रजिस्टर, की गहन परीक्षण किया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईंन में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित एक चिकित्साक और ए0एन0एम0 का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवनों सहित कार्यालय के दस्तावेजों का गहनता से निरीक्षण किया और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर की साफ सफाई‚ ओटी कक्ष‚ प्रसव कक्ष आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने का भी निर्देश दिया।

इसके बाद उन्होंने लेबर रूम, औषधि भंडार कक्ष समेत अस्पताल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वही इमरजेंसी रूम में गंदगी देख कर उन्होंने तत्काल साफ करने का आदेश दिया। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता के बारे में जाना। जिस पर प्रभारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि पांच कंसंट्रेटर प्राप्त हुए है।

वही उपस्थिति रजिस्टर की जांच के दौरान दो स्वास्थ्य कर्मी डॉ अलीना एवं ए0एन0एम0 नलिनी वर्मा अनुपस्थित मिली जिनका वेतन काटने का निर्देश दिया।  इसके बाद वे बरुइन गांव स्थित सीएचसी पर पहुंचे।

जहां निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर डॉ रमेश रत्नाकार‚ डॉ आनंद कुमार अनुपस्थित मिले।  जिस पर उन्होंने दोनों डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने अधीक्षक डॉ प्रमादे श्रीवास्तव के साथ भवन सहित परिसर का निरीक्षण किया और साफ सफाई सहित कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिये। जिसके बाद वे निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान लोगों कि शिकायत पर इमरजेंसी सहित प्रसव को शुरू करने के आदेश दिये। उनके निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में सीएमओ डॉ अरविन्द सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य केंद्रों का हाल जाना गया है। कई जगहों पर कमियां पाई गई है।

जिसे दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये है। वही सीएचसी के दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले है। जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया कि पीएचसी पर एक डॉक्टर और एएनएम अनुपस्थित मिले है। जिनका वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !