विपणन शाखा के गोदाम में शनिवार की रात हुई खाद्यान चोरी में स्थानीय पुलिस ने चार अभियुक्तों को भेजा जेल
जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित निरीक्षण भवन के पास बने विपणन शाखा के गोदाम में शनिवार की रात हुई गेहूं की चोरी के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हेतिमपुर गांव स्थित निरीक्षण भवन के पास बने विपणन शाखा के गोदाम में शनिवार की रात हुई गेहूं की चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में लगी थी लेकिन कुछ भी सुराग नहीं मिल पाया लेकिन मुखबीर की सहायता से पता चला कि गोदाम से चोरी हुई गेहूं से भरी बोरी को टेंपो से ले जाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई और विकास खंड तिराहे के पास से सोमवार की सुबह करीब 04 बजे पकड़ लिया।
कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त पप्पू बिन्द‚ धरमू बिन्द निवासीगण हेतिमपुर‚ गणेश निवासी नई बस्ती‚ राजकुमार शाह निवासी लोदीपुर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 20 बोरी (एक बोरी 50 किग्रा) चोरी की गयी गेहूं‚ 8 खाली बोरी और एक टेंपो बरामद की गई है।


