सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगो को हो रही है काफी परेशानी
जमानिया/ गाज़ीपुर – जहाँ केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार लोगो को कोरोना बैक्सीनेशन कराने को प्रचार और प्रसार कर रही है साथ ही करोड़ो रूपये खर्च करके अनेक प्रकार की सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्रों पर मुहैया कराकर करा रही है।
फोटो- कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पर कर्मचारियों का इन्जार करते लोग
और साथ ही लोगो को कोरोना वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक भी कर रही है लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना बैक्सीनेशन को कर्मचारियों में काफी उदासीनता दिखायी दे रही है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दूर- दराज से आये लोगो को बैक्सीनेशन ना होने के कारण बैरग अपने घर जाना पड़ रहा है।
साथ ही बेटाबर स्थित प्राथमिक स्वस्थ्यकेन्द्र और बैरनपुर सेंटर पर के लोगो को कोविड वैक्सीन न होने के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। औऱ वही कोविसील्ड के प्रथम डोज लगवा चुके लोगो को उनके दूसरे डोज की तिथि पूर्ण हो जाने के बाद भी लोग इन सेंटरो पर जाकर लोग वापस लौट जा रहे है।
वही देवरिया गांव निवासी चन्द्र भूषण राय उम्र 60और हरवंशराज भर उम्र 70 ने बताया कि हमे कोविशिल्ड वैक्सीन लगी है और दूसरे डोज का समय पूरा होने के बाद चार पांच दिन से लगातार प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र वेटाबर और बुद्धवार को वैक्सीन लगवाने जमानिया स्वास्थ्य केंद्र गये लेकिन को वैक्सीन एवं कोविशिल्ड में से कभी कोई उपलब्ध नहीं थी।
प्रशासन को चाहिए कि प्रत्येक वैक्सीन सेंटर पर कोविशिल्ड और को वैक्सीन दोनों वैक्सीन उपलब्ध कराये जिससे कि लोगो को इधर उधर भी भटकना न पड़े, चाहे प्रथम डोज लगवाने वाले हों या दूसरा डोज।


