Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरधान खरीद ना होने से नाराज किसानों ने अनाज को आग के...

धान खरीद ना होने से नाराज किसानों ने अनाज को आग के हवाले कर जताया विरोध प्रदर्शन

धान खरीद ना होने से नाराज किसानों ने अनाज को आग के हवाले कर जताया विरोध प्रदर्शन।

सेवराई- वर्तमान सरकार में किसानों की समस्याओं को लेकर अनेक प्रकार योजनाओ द्वारा सम्मान कर रही है लोगों को लुभावने बोल बोलकर लोगो को भरमाने का काम कर रही किसानों से किये गए वादों में सरकार की नीति साफ विफल साबित हो रही है।

फ़ोटो- धान खरीद ना होने से नाराज किसानों ने आक्रोशित होकर अपने ही फसल में प्रतीकात्मक रूप से आग लगाकर किया विरोध प्रदर्शन।

शुक्रवार को किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने दर्जनों किसानों के साथ धान विक्रय ना होने से आक्रोशित होकर अपने ही फसल में प्रतीकात्मक रूप से आग लगाकर किया विरोध प्रदर्शन। जानकारी अनुसार सेवराई धान क्रय केंद्र पर धान बिक्री को लेकर किसानों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है।

शासन द्वारा कभी नंबर तो कभी टोकन सिस्टम होने से किसानों का फसल खरीदारी के अभाव में खलिहान में ही पड़ा हुआ है। वहीं बीते दिनों हुई बारिश के कारण सेंटर पर लाकर रखे गए करीब 35 से 40 किसानों का धान पूरी तरह से भीग गया जो धीरे-धीरे सड़ने के कगार पर है। शुक्रवार को किसान नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने अपनी ही फसल में प्रतीकात्मक रूप से आग लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा हमारी फसल को खरीदने के लिए तमाम नियम एवं शर्तें लागू किया जा रहा है। कई दिन के अंदर का चक्कर काटने के बावजूद खरीदारी नहीं हो पा रही है वही अधिकारी कर्मचारी भी गोल मटोल कर रहे हैं। अगर सरकार हमारी फसलों की खरीदारी सोमवार तक नहीं की तो हम सभी किसान बृहद रूप से धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

किसानों के विरोध का समर्थन करते हुए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने सरकार पर जमकर साधा निशाना। कहा कि जब से धान की खरीदारी हुई है तब से किसान परेशान हैं। जितना भी हो सके किसानों के हित के लिए सरकार को करना चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !