Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोविड वैक्सीन लगाने को लेकर बेटाबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगो ने...

कोविड वैक्सीन लगाने को लेकर बेटाबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगो ने किया हंगामा


कोविड वैक्सीन लगाने को लेकर बेटाबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगो ने किया हंगामा

जमानिया/ गाज़ीपुर-स्थानीय ग्राम सभा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेटाबर पर शुक्रवार को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए लोगों ने किया हंगामा।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेटाबर में वैक्सीन लगाने के लिये लोगो की भीड़ अधिक लग गई और कोविड वैक्सीन लगाने आये लोगों ने जम कर हंगामा किया। पुलिस के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ और सभी को एक एक कर वैक्सीन लगाई गई।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लीगो को वैक्सीन लगाने के लिए पांच महिला‚ पांच पुरुष का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया। इसी बीच गेट के बाहर खड़े घंटों से खड़े लोग परेशान हो कर गेट के अंदर घुस गये। जिससे बाद लोगों ने वैक्सीन लगाने में देरी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मियों ने दीवार के किनारे खड़ा होकर के अपने को भीड़ के धक्के से किसी तरह से बचाया।

इसी बीच स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अजीत सत्यदेव सिंह ने स्थिति बेकाबू होता देख  पुलिस को घटना की सूचना दी और  सूचना के कुछ ही समय पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी और वैक्सीन लगाने को लेकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराया।

 बेटाबर स्वास्थ्य केंद्र के  प्रभारी डाॅ अजीत सत्यदेव सिंह ने बताया कि अन्य  केंद्रों पर वैक्सीन न लगने के कारण यहां पर लोगों की संख्या बढ़ती जा रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक करीब सौ लोगों को वैक्सीन लगायी गयी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !