विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम द्वारा जांच अभियान में 9 लोगो पर मुकदमा दर्ज
जमानियां/ गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के मतसा गांव में शुक्रवार को विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया।
जिसमें कुछ महीनों पूर्व विधुत बिल बकाया पाये जाने पर करीब 9 लोग का कनेक्शन विभाग द्वारा काट दिया गया था लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग बिजली चलाते पाये गये जिनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया। जिससे गांव में हड़कंप मचा रहा।
जिस बाबत अधिशासी अभियंता महेन्द्र मिश्र ने बताया कि मतसा गांव में विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम द्वारा गांव में गहनता से जांच की गई। विभाग द्वारा बिल न जमा होने पर विद्युत विच्छेदन कार्य किया गया। बताया कि जांच के दौरान 9 लोगों को विभाग द्वारा बकाया बिल जमा न करने पर काटी गई लाइन को बिना बिल जमा किये पुनः कटिया लगाकर चलाते पकड़ा गया है।
इनके विरूद्ध 138 धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वही 3 लोगों के विरूद्ध बिना संयेाजन के अवैध बिजली चलाते पाये जाने पर धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताया कि बिजली को कनेक्शन लेने के बाद ही प्रयोग करें और समय से बिजली के बिल का भुगतान करें। अन्यथा पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
इस अवसर पर टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर चन्द्र भूषण‚ एसडीओ जमानियां बीके यादव‚ जेई इन्द्रजीत पटेल‚ विजिलेंस जेई पंकज चौहान आदि लोग मौजूद रहे।


