प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार मनीषा कुशवाहा 8 मतों से विजयी घोषित हुई
जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित खंड विकास अधिकारी परिसर में शनिवार को क्षेत्र पंचायत निर्वाचन पद (ब्लॉक प्रमुख) चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मतदान किया गया।
क्षेत्र पंचायत निर्वाचन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा काफी कड़े इन्तज़ाम किये थे तहसील तिराहे लेकर नगर पालिका कार्यालय तक प्रशासन द्वारा वैरेकेटिंग किया गया था।
पुलिस द्वारा साधारण नागरिकों के लिए तहसील तिराहे लेकर नगर पालिका कार्यालय तक प्रवेश वर्जित कर दिया तथा सिर्फ मतदाताओं को प्रवेश दिया गया।
मतदान पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ तथा मध्याह्न 3 बजे तक चला पुलिस बैरेकेटिंग के पास स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा एक-एक मतदाता का तापमान चेक करने के बाद पुलिस द्वारा गहनता से जॉच कर मतदान केन्द्र में जाने की अनुमति दी जाती थी। क्षेत्र पंचायत चुनाव पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ मतदान मध्याह्न 3 बजे तक चला। जिसमें कुल 130 मतों में 129 मत पड़े।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया चुनावस्थल का निरीक्षण
जिसमें 126 मत बैध तथा 03 मत अबैध रहे। सपा समर्थित प्रत्याशी मनीषा कुशवाहा को 67 मत व निर्दलीय प्रत्याशी पूजा तिवारी को 59 मत प्राप्त हुए। पुलिस विजयी प्रत्याशी को जिला मुख्यालय ले गई। विजय की घोषणा होते ही सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पाण्डेय मोड़ व दरौली तिराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा दरौली तिराहा से लेकर पाण्डेय मोड़ तक लगातार पुलिस व प्रशासन चक्रमण करती रही। इधर-उधर बैठे समर्थको को पुलिस खदेड़ती रही ताकि अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
इस दौरान तहसीलदार घनश्याम, क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण साहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



