Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को मिल रहा है लोगो का...

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को मिल रहा है लोगो का समर्थन

उत्तर प्रदेश अभियान, आम आदमी पार्टी को मिल रहा है जनता का जबरदस्त समर्थन

गाज़ीपुर- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 8 जुलाई से आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान से मिल रही है पार्टी को मजबूती।

आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान से पार्टी की प्रगति हो रही है।औऱ आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। औऱ साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बनाया जा रहा हैं।

प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में भी यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। और यह कार्यक्रम 8 जुलाई से शुरू यह अभियान 8 अगस्त तक चलेगा। औऱ उत्तर में सदस्यता जोड़ो अभियान के शानदार आगाज के बाद लगातार सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे प्रतिक्रिया मिल रही हैं।

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखने वाला आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान 1 माह नवीन सदस्यों के साथ बदलाव का जो बीज बोया जा रहा है वो 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के वट वृक्ष के रूप में बुलंद होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़नी है।

घर घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़े जा रहे हैं। लोग भी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जुझारू नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए खुद से भी सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं। 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !